ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली का चेन झपटमार मुंबई में धरा, नवरात्रों में महिलाओं को लूटने के लिए किराये पर लिया था कमरा

दिल्ली का चेन झपटमार मुंबई में धरा, नवरात्रों में महिलाओं को लूटने के लिए किराये पर लिया था कमरा

मुंबई पुलिस ने शहर में चेन झपटमारी की घटना के सिलसिले में दिल्ली के एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। उसने नवरात्रों के दौरान महिलाओं को निशाना बनाने के लिए अंधेरी इलाके में 10 दिन के लिए एक घर किराये...

दिल्ली का चेन झपटमार मुंबई में धरा, नवरात्रों में महिलाओं को लूटने के लिए किराये पर लिया था कमरा
मुंबई। भाषाTue, 27 Oct 2020 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई पुलिस ने शहर में चेन झपटमारी की घटना के सिलसिले में दिल्ली के एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। उसने नवरात्रों के दौरान महिलाओं को निशाना बनाने के लिए अंधेरी इलाके में 10 दिन के लिए एक घर किराये पर लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक महिला ने चेन झपटने का मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक का पता लगाने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। इसके बाद राजेश उर्फ विजय खिच्चड़ (32) और उसके साथी को दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि बाइक खिच्चड़ के साथी रवि बागड़ी के एक रिश्तेदार की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। खिच्चड़ के खिलाफ दिल्ली में झपटमारी और लूट के 80 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि वह 14 अक्टूबर को मुंबई आया था और उसने अंधेरी के आनंद नगर में एक घर किराये पर लिया था ताकि वह नवरात्रों के दौरान महिलाओं को लूट सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें