ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : 26 जनवरी की शाम इंडिया गेट पर उमड़ी भारी भीड़, चार मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े

दिल्ली : 26 जनवरी की शाम इंडिया गेट पर उमड़ी भारी भीड़, चार मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े

गणतंत्र दिवस पर रविवार शाम इंडिया गेट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण यातायात सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से रविवार शाम चार...

दिल्ली : 26 जनवरी की शाम इंडिया गेट पर उमड़ी भारी भीड़, चार मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े
प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली। Mon, 27 Jan 2020 06:42 AM
ऐप पर पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर रविवार शाम इंडिया गेट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण यातायात सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से रविवार शाम चार मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास रोकना पड़ा। यह स्थिति आधे घंटे तक रही। 

रविवार शाम इंडिया गेट घूमने आने वाले लोगों की भारी भीड़ (एक अनुमान के अनुसार 50 हजार लोग) उमड़ पड़ी, इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। इंडिया गेट के आसपास वाले मार्गों पर यातायात कुछ देर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, इंडिया गेट की तरफ जाने वालों को भी कुछ देर के लिए रोका गया, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। 

इन रास्तों पर डायवर्ट किया 
जाम की स्थिति बनते ही पुलिस ने सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट क्षेत्र से लोगों को नहीं गुजरने दिया गया। वहीं, क्यू प्वाइंट, एमएलएनपी गोलचक्कर, सुनेहरी मस्जिद गोल चक्कर, जनपथ गोल चक्कर, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड से लोगों को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया।

लालकिले के आसपास भी जाम
लालकिले पर होने वाले समारोह के कारण लालकिला, निषादराज रोड, रिंग रोड और आसपास के मार्गों पर यातायात बाधित रहा।

चार मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किए
भीड़ अधिक बढ़ने से रविवार शाम मेट्रो के चार स्टेशनों पर प्रवेश और निकास रोकना पड़ा। आधे घंटे से अधिक समय तक चारों स्टेशनों पर न तो किसी को बाहर निकलने दिया गया और ने ही प्रवेश दिया गया। हालांकि, इस दौरान स्टेशनों पर इंटरस्टेशन की सुविधा जारी रही। मेट्रो का कहना है कि पुलिस के निर्देश पर भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया था।

गणतंत्र दिवस पर दोपहर बाद इंडिया घूमने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई। शाम होते ही इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ के चलते सुरक्षा को लेकर खतरा था, इसलिए पुलिस के कहने पर पहले इंडिया गेट के नजदीक पड़ने वाले उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास गेट बंद कर दिए गए। 10 से 15 मिनट बाद पुलिस के कहने पर मंडी हाउस और प्रगति मैदान (सुप्रीम कोर्ट) स्टेशनों को भी बंद करा दिया गया। आधे घंटे से अधिक समय तक यह स्टेशन बंद रहे। हालांकि मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा चालू थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें