ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Weather: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत; जानें IMD अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत; जानें IMD अपडेट

Delhi Weather Updates: आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत; जानें IMD अपडेट
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 17 May 2023 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार दोपहर बाद हल्के बादल छा गए, जिससे धूप तीखी नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की  बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली में आगामी रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। आगामी सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि 19 मई से एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि 23 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

दिल्ली में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से मौसम बेहद सुहावना रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

यहां ज्यादा रहा तापमान 
स्पोर्टस कॉम्पलैक्स       43.4 डिग्री 
नजफगढ़                43.0 डिग्री 
पूसा                     42.5 डिग्री 
रिज                      42.4 डिग्री 
पीतमपुरा                 42.4 डिग्री 
     
मौसम कार्यालय ने दिन में धूल भरी आंधी चलने अथवा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही। मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरी दिल्ली हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा तथा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें