ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली हाईकोर्ट ने दी JNU छात्रसंघ चुनाव 2019 के परिणाम घोषित करने की अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी JNU छात्रसंघ चुनाव 2019 के परिणाम घोषित करने की अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी। जस्टिस संजीव सचदेवा ने जेएनयू...

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी JNU छात्रसंघ चुनाव 2019 के परिणाम घोषित करने की अनुमति
नई दिल्ली | एजेंसीTue, 17 Sep 2019 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।

जस्टिस संजीव सचदेवा ने जेएनयू प्रशासन को भी लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार चुनाव परिणाम अधिसूचित करने की अनुमति दे दी। इससे पहले हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक चुनाव परिणाम अधिसूचित करने से रोक दिया था।

कोर्ट ने दो छात्रों की दो याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। छात्रों ने आरोप लगाया था कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें