Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi HC gives two weeks to Centre to file reply on plea to open Nizamuddin Markaz
निजामुद्दीन मरकज खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र से दो हफ्ते में मांगा जवाब, कहा- आप जवाब देना चाहते हैं या नहीं?

निजामुद्दीन मरकज खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र से दो हफ्ते में मांगा जवाब, कहा- आप जवाब देना चाहते हैं या नहीं?

संक्षेप:

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से निजामुद्दीन मरकज को खोलने के लिए दाखिल की गई याचिका पर केंद्र को जवाब देने के लिए शुक्रवार को दो हफ्तों का समय दिया है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के...

Jul 16, 2021 05:48 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली। भाषा,
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से निजामुद्दीन मरकज को खोलने के लिए दाखिल की गई याचिका पर केंद्र को जवाब देने के लिए शुक्रवार को दो हफ्तों का समय दिया है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान ही मरकज में तब्लीगी जमात का सम्मेलन हुआ था और यह पिछले साल 31 मार्च से बंद है।

जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने कहा कि केंद्र ने अब तक इस याचिका के गुण-दोष पर कोई जवाब दायर नहीं किया है और पूछा कि क्या उसका कोई जवाब दायर करने का इरादा है भी?

जस्टिस गुप्ता ने कहा कि आप जवाब देना चाहते हैं या नहीं? आपने पहले दिन हलफनामा दायर करने के लिए समय लिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र द्वारा पूर्व में दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट महज रमजान के महीने में मरकज को खोलने के बारे में थी।

केंद्र की तरफ से पेश हुए वकील रजत नायर ने अदालत से एक और मौका देने का अनुरोध किया और कहा कि वह याचिका पर एक संक्षिप्त जवाब दायर करेंगे। अदालत ने जवाब पर प्रत्युत्तर (रिप्लाई) दाखिल करने के लिए बोर्ड को तीन हफ्ते का समय दिया।

इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 सितंबर तय की गई है। हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल को रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज में एक दिन में 50 लोगों को पांच वक्त नमाज अदा करने की इजाजत देते हुए कहा था कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अधिसूचना में प्रार्थना स्थलों को बंद करने के बारे में कोई निर्देश नहीं है। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।