ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Fire Incident : मृतकों में यूपी-बिहार के लोग अधिक, परिजन और परिचित परेशान

Delhi Fire Incident : मृतकों में यूपी-बिहार के लोग अधिक, परिजन और परिचित परेशान

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों...

Delhi Fire Incident : मृतकों में यूपी-बिहार के लोग अधिक, परिजन और परिचित परेशान
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Dec 2019 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों में बिहार और यूपी के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अपनों से संपर्क न होने के चलते उनके परिजन और परिचित भी परेशान हो रहे हैं। 

पुलिस ने बताया कि एक रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगने के समय करीब 59 लोग अंदर थे। आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल के 30 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रानी झांसी रोड इलाके में गलियां काफी संकरी हैं, इसलिए दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

ये हैं अब तक की आग की सबसे बड़ी घटनाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतकों में बाहरी राज्यों के लोग ज्यादा हैं। इनमें बिहार और यूपी के लोगों की तादाद अधिक बताई जा रही हैं। 100-150 लोग हादसे का शिकार हुई बिल्डिंग में काम करते थे। यहां बैग बनाने का भी काम होता था जहां मजदूर दिन रात काम करते थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले अपने परिचितों को तलाश करते हुए दिखे। अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक लोग अपनों की तलाश में भागते दिखे।  

सरकार ने दिए जांच के आदेश, सात दिन में मांगी रिपोर्ट 

दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रविवार को लगी आग की घटना में जांच के आदेश देते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है और करीब 56 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकतर मजदूर हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिए दिल्ली अग्निकांड की जांच के आदेश

दिल्ली बीजेपी ने रद्द किए अपने सभी कार्यक्रम, पीएम मोदी अमित शाह ने जताया दुख

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें