ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्लीः मंगोलपुरी में सिलेंडर से गैस लीक से लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे

दिल्लीः मंगोलपुरी में सिलेंडर से गैस लीक से लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे

राजधानी के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार शाम एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण भीषण आग लग गई। जिससे एक परिवार के तीन सदस्य समेत कुल 13 लोग झुलस गए। झुलसी हालत में सभी को पास के संजय गांधी...

दिल्लीः मंगोलपुरी में सिलेंडर से गैस लीक से लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताSat, 19 Jun 2021 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार शाम एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण भीषण आग लग गई। जिससे एक परिवार के तीन सदस्य समेत कुल 13 लोग झुलस गए। झुलसी हालत में सभी को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामूली रूप से झुलसे तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाडिय़ों ने करीब पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नही हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि रेगुलेटर बदलने के दौरान ही सिलिंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गय, जिससे आग लग गई। बहरहाल स्थानीय पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के जरिये मामले की जांच कर कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आग मगोलपुरी के एन ब्लॉक में लगी। यहां गणेश परिवार के साथ रहता है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शाम करीब साढ़े छह बजे के वक्त गणेश के घर में उसके अलावा पत्नी सावित्री और बेटी महिमा और बेटा सचिन मौजूद थे। इस दौरान पत्नी जैसे ही चाय बनाने के लिए गई, चूल्हा को जलाते ही अचानक धमाके के साथ आग लग गई।

महिला के साथ साथ उसका बेटा और बेटी आग के चपेट में आ गए। उधर धमाका होते ही आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और महिला समेत परिवार के लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान आग के चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाली गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छत्तरपाल, संजू, संध्या, निर्मला और मनीषा भी लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। 

इस बीच इलाके में आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायरकर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुअ गए। हालांकि तबतक स्थानीय लोग आग में झुलसे परिवार और आसपास के लोगों समेत सभी 13 लोगों को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जानकारी के दो मंजिला मकान में गणेश का परिवार रहता था। उनकी नीचे रसोई है। पुलिस के मुताबिक गणेश की पत्नी और प्रिंस की हालत नाजुक है। जिन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें