ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : राजघाट के पास यमुना के किनारे जंगल में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली : राजघाट के पास यमुना के किनारे जंगल में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद

राजधानी दिल्ली में बुधवार दोपहर राजघाट के निकट यमुना के किनारे स्थित जंगल वाले इलाके में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है। जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग के...

दिल्ली : राजघाट के पास यमुना के किनारे जंगल में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली। भाषाWed, 24 Feb 2021 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में बुधवार दोपहर राजघाट के निकट यमुना के किनारे स्थित जंगल वाले इलाके में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है।

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना दोपहर करीब पौने तीन बजे मिली। इसके बाद 10-12 दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मामले में और जानकारी का इंतजार है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें