ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : हर विधानसभा में लगेंगे 2000 कैमरे

दिल्ली : हर विधानसभा में लगेंगे 2000 कैमरे

महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली की हर विधानसभा में 2000 कैमरे लगाए जाएंगे। मंगलवा को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने  कैमरे लगाने के लिए टेंडर...

दिल्ली : हर विधानसभा में लगेंगे 2000 कैमरे
प्रमुख संवाददाता ,  नई दिल्लीTue, 14 Nov 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली की हर विधानसभा में 2000 कैमरे लगाए जाएंगे। मंगलवा को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने  कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और दो माह में कैमरे आने के बाद एक माह में इन्हें लगा दिया जाएगा। ये कैमरे दिल्ली की सभी  विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। 

 सरकार की योजना के तहत करीब डेढ़ लाख कैमरे लगाए जाएंगे।  इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया था। इस से यह कैमरे लगाए जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली भर में करीब 15 लाख कैमरे लगाने की आवश्यकता है। सरकार पहले चरण में ये 1.50 लाख कैमरे लगाने जा रही है। दिल्ली सरकार ने संभावना जताई है कि अप्रैल 2018 तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये कैमरे आरडब्ल्यूए व बाजारों में लगाए जा सकते है। 

उन्होंने बताया कि जो विधायक अधिक कैमरे लगवाना चाहते हैं वे अधिक कैमरे भी लगवा सकते हैं। इसके लिए विधायक कोष की राशि खर्च की जा सकती है। सरकार ने इस श्रेणी में वायरलेस व वायर वाले कैमरों को चुना है। ये कैमरे लोकल निगरानी के लिए प्रयोग किए जाएंगे। कैमरे लगाने वाली एजेंसी ही इनका रखरखाव करेगी। इनका अधिकार आरडब्ल्यूए के पास होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें