ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली के आसमां में छाया धूल का गुबार हटा, तापमान में भी आई गिरावट

दिल्ली के आसमां में छाया धूल का गुबार हटा, तापमान में भी आई गिरावट

हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते दिल्ली के वातावरण पर छाई गर्द अब काफी हद तक साफ हो गई है। रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह को देखते हुए इसे बड़ी राहत माना...

दिल्ली के आसमां में छाया धूल का गुबार हटा, तापमान में भी आई गिरावट
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताMon, 18 Jun 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते दिल्ली के वातावरण पर छाई गर्द अब काफी हद तक साफ हो गई है। रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह को देखते हुए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। वहीं, सुबह बादलों की आमद से तापमान में भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी के लोगों के लिए सोमवार की सुबह गर्मी और गर्द से राहत लेकर आई। राजस्थान में आई आंधी के बाद दिल्ली के वातावरण में पिछले सप्ताह काफी गर्द जमा हो गई थी। केंद्र सरकार के उपक्रम वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक रविवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार दर्ज किया गया। दिल्ली में आमतौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 रिकॉर्ड किया गया जिसे पहले की तुलना में बहुत ज्यादा अच्छा माना जा रहा है।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने बताए दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के ये उपाय

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा में हुए परिवर्तन के चलते मौसम में जमा गर्द साफ हो गई है। पहले हवा का रुख पश्चिम की तरफ से था। अब हवा पूर्व से होकर बह रही है। इससे राजधानी के आसमान में जमा धूल लगभग पूरी तरह साफ हो गई है। वातावरण में पीएम 10 व पीएम 2.5 कणों की मात्रा में भी शनिवार से लगातार गिरावट आ रही है।

आज से फिर चलेगी धूल भरी आंधी, यूपी और दिल्ली में बारिश की संभावना

राजधानी में सोमवार सुबह ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। दिल्ली के सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे मौसम में आर्द्रता का स्तर 60 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम आमतौर पर राहत देने वाला रहने की उम्मीद है। जबकि, इसके बाद एक बार फिर से पारा चढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें