ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में हैवानियत; जीबी पंत अस्पताल में दुष्कर्म के दौरान दरिंदगी, महिला ने तोड़ा दम

दिल्ली में हैवानियत; जीबी पंत अस्पताल में दुष्कर्म के दौरान दरिंदगी, महिला ने तोड़ा दम

Delhi Crime News: दिल्ली में इंसानियत को शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है। जीबी पंत अस्पताल में दुष्कर्म के दौरान एक महिला के साथ इस कदर हैवानियत हुई कि उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें यह रिपोर्ट...

दिल्ली में हैवानियत; जीबी पंत अस्पताल में दुष्कर्म के दौरान दरिंदगी, महिला ने तोड़ा दम
Krishna Singhहिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 07 May 2023 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जीबी पंत अस्पताल में दुष्कर्म के दौरान दरिंदगी की शिकार 40 वर्षीय महिला ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है। इस मामले में आरोपी शाकिर पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है। एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पीड़िता अपने दो बेटों के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती थी। चूंकि पति की कैंसर से मौत हो चुकी है इसलिए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी पीड़िता पर ही थी। 

सहायक का काम करके घर का खर्च चलाती थी पीड़िता
वह जीबी पंत अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए निजी तौर पर सहायक का काम करके घर का खर्च चलाती थी। वहीं आरोपी शाकिर अस्पताल के बाहर रेहड़ी पर फल आदि बेचता था।

दुष्कर्म के बाद दरिंदगी 
परिजनों ने बताया कि पीड़िता और शाकिर की दोस्ती थी। लेकिन उसकी हरकतों की वजह अनदेखी करने लगी। एफआईआर के अनुसार पीड़िता एक मई की रात को जीबी पंत अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गई थी। इसी दौरान शाकिर वहां पहुंचा। उसने पीड़िता से फोन नहीं उठाने का कारण पूछा। इसके बाद लात घूसों से पिटाई कर दुष्कर्म किया। शाकिर ने पीड़िता के चेहरे पर दांत से काटा और घायल करने के बाद फरार हो गया। 

गेट संख्या छह के पास पहुंची और गिर गई
किसी तरह से पीड़िता अस्पताल के गेट संख्या छह के पास पहुंची और गिर गई। वहां एक शख्स ने उसे रिक्शे पर लाद कर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पीड़िता की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 

आपरेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत
बताया जाता है कि शाकिर के हमले से पीड़िता की आंत और गर्भाशय में गंभीर चोट आई थी। इसकी वजह से उसकी हालत में आपरेशन के बाद भी सुधार नहीं हुआ। आखिरकार पीड़िता ने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीबी पंत अस्पताल के सामने प्रदर्शन भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें