ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में दिवाली पर युवक संग दरिंदगी, पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में दिवाली पर युवक संग दरिंदगी, पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड; आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली में दिवाली पर युवक संग दरिंदगी, पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड; आरोपी गिरफ्तार
Swati Kumariहिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 15 Nov 2023 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के ख्याला इलाके में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट व लोहे की रॉड को उनके निजी अंग में डालने मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पीड़ित की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वह विष्णु गार्डन इलाके में रहते हैं और एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 12 नवंबर की रात 11 बजे वह ढाबा पर खाना खाने गए थे, लेकिन दीपावली की वजह से ढाबा बंद था। उसके बाद वह विष्णु गार्डन में रहने वाले एक दोस्त के घर खाने के लिए गए जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहां से खाना खाने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोस्त के पड़ोस में रहने वाले आरोपी अशोक यादव ने उन्हें रोक लिया। रात को घूमने का कारण पूछकर गाली-गलौज करने लगा। संजय के विरोध करने पर अशोक उनके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही उसने आवाज लगाकर तीन चार लड़कों को बुला लिया। सभी ने उनके साथ मारपीट की। इसी बीच अशोक यादव ने उनके कपड़े उतार दिए और रॉड को उनके निजी अंग में डाल दिया। संजय बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस संजय को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रात में वह बयान देने की हालत में नहीं थे। अगले दिन पुलिस ने बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दोनों नशे में थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें