ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में 12वीं की छात्रा ने नाले में कूद कर क्यों दे दी जान, वजह कर देगी हैरान

दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने नाले में कूद कर क्यों दे दी जान, वजह कर देगी हैरान

19 साल की लड़की की लाश अमन विहार इलाके में स्थित एक नाले के अंदर से मिली है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने नाले में कूद कर क्यों दे दी जान, वजह कर देगी हैरान
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 14 May 2023 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के रोहिणी जिले में अमन विहार इलाके में 19 साल की एक लड़की की लाश मिली है। लड़की की लाश एक नाले के अंदर से बरामद की गई है। लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है कि 3-4 दिनों पहले लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद अब लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि 19 साल की लड़की की लाश अमन विहार इलाके में स्थित एक नाले के अंदर से मिली है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। नाले में लड़की का शव मिलने के बाद इलाके के लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे थे। 

अब इसे लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि लड़की 12वीं क्लास की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि दो विषयों में फेल हो जाने पर लड़की ने नाले में छलांग दी थी। सुसाइड करने से पहले लड़की ने अपने घर पर सुसाइड नोट भी छोड़ा था। पुलिस ने बताया है कि 12 मई को लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। लड़की के परिजनों ने अमन विहार थाने में गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। 14 मई को लड़की की लाश नाले में मिली है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि CBSE परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से लड़की लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि दो विषयों में फेल के बाद उनकी बेटी घर से लापता हो गई है और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया था और लड़की को खोजने के लिए पुलिस की तरफ से व्यापक कोशिश भी की गई थी। वायरलेस के जरिए लड़की के बारे में सभी SHO को सूचित किया गया था लेकिन लड़की का कुछ भी अता-पता नहीं चल सका था। 

रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़की की लाश अमन विहार में नाले में पड़ी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की लाश को निकाला था। इसके बाद डेड बॉडी को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। लड़की की डेड बॉडी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जांच-पड़ताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें