दिल्ली की कोर्ट ने PFI के दोनों सदस्यों को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, शाहीन बाग से जुड़े थे तार
दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दिल्ली अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को कथित रूप से पीएफआई और शाहीन बाग लिंक के संबंध में 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस...

दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दिल्ली अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को कथित रूप से पीएफआई और शाहीन बाग लिंक के संबंध में 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दिल्ली प्रमुख परवेज अहमद और सचिव मोहम्मद इलियास को दंगों से इनके संबंध के चलते गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में कहा था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के लिए फंडिंग करने वाले दो लोगों पहचान हो गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मोहम्मद इलियास और परवेज अहमद को दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कथित तौर पर लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि इन दंगों के लिए की गई फंडिंग में भी इनकी भूमिका सामने आई है।
अधिकारी ने आगे कहा कि इलियास की भूमिका नागरिक संशोधन कानून के विराधे में शाहीनबाग में चल रहे प्रदर्शन को फंडिंग करने को लेकर भी संदेह के घेरे में थी, यह धरना पिछले साल के 15 दिसंबर से चल रहा है। अहमद पीएफआई का दिल्ली अध्यक्ष है, वहीं इलियास इस संगठन का सचिव है।
दिल्ली दंगा : पुलिस का दावा-कानून व्यवस्था सामान्य, 712 FIR दर्ज, 200 से अधिक गिरफ्तार
इलियास शिव विहार में रहता है और 2020 के विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट से एसडीपीआई की टिकट में चुनाव भी लड़ा था। स्पेशल सेल के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पीएफआई द्वारा देश भर में चल रहे सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के कथित तौर पर फंडिंग की जांच कर रहा है।
जनवरी में ईडी ने कहा था कि कुछ ऐसे बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग देशभर में सीएए-विरोधी प्रदर्शनों को 120 करोड़ रुपये की फंडिंग करने में हुआ है।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें

