ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRCAA विरोधी प्रदर्शन : दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार 15 लोगों को मिली जमानत

CAA विरोधी प्रदर्शन : दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार 15 लोगों को मिली जमानत

राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल दिसंबर महीने में दरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों को गुरुवार को...

CAA विरोधी प्रदर्शन : दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार 15 लोगों को मिली जमानत
नई दिल्ली | एजेंसीThu, 09 Jan 2020 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल दिसंबर महीने में दरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों को गुरुवार को जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लॉ ने उन 15 प्रदर्शनकारियों को राहत दे दी जिन्हें नागरिकता कानून में हालिया बदलाव के खिलाफ दरियागंज में 20 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था।

इलाके से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पथराव किया था, जिसके कारण हिंसा भड़क उठी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें