ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में फिर लॉकडाउन के आसार? कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1200 के पार

दिल्ली में फिर लॉकडाउन के आसार? कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1200 के पार

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों में 11 अप्रैल से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या मुंबई के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा हो गई है। मुंबई में 345 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली में फिर लॉकडाउन के आसार? कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1200 के पार
नई दिल्ली | हिन्दुस्तानSun, 17 Apr 2022 10:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को 461 नए मरीज मिले, जबकि दो की मौत हो गई। 15 मार्च के बाद यह पहली बार है जब एक ही दिन में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, राजधानी में 51 दिनों के बाद कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1262 पर पहुंच गई। इससे पहले छह मार्च को 1261 सक्रिय केस थे।

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों में 11 अप्रैल से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या मुंबई के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा हो गई है। मुंबई में 345 सक्रिय मामले हैं। मेट्रो शहरों में सर्वाधिक केस बेंगलुरू में 1363 दर्ज किए गए।

एक तिहाई मामले दिल्ली से : देशभर में रोजाना के कुल मामलों में एक तिहाई से अधिक मामले दिल्ली से हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में 16 अप्रैल को कोरोना के नए कुल 975 मामले दर्ज किए गए। वहीं, दिल्ली में 461 नए संक्रमित मिले। गुरुवार को यह संख्या 366 थी।

एनसीआर में गुरुग्राम दूसरे नंबर पर: दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम में 48 दिन बाद सर्वाधिक 171 मामले मिले। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 671 दर्ज की गई। गौतमबुद्ध नगर में 218, गाजियाबाद में 90 सक्रिय मामले हैं। 

बच्चे संक्रमित हों तो घबराएं नहीं : गुलेरिया

एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार, बच्चों में संक्रमण होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चों में गंभीर संक्रमण की आशंका कम होती है और लक्षण के अनुरूप इलाज करने पर बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं।

संक्रमण दर 5.33 फीसदी पर पहुंची

दिल्ली में कोरोना संक्रमण जांच दर 5.33 फीसदी पर पहुंच गई। ऐसा एक फरवरी के बाद हुआ।शनिवार को 8,646 लोगों की जांच की गई। होम आइसोलेशन में कोरोना के 772 मरीजों का इलाज हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें