ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRलोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, कन्हैया कुमार समेत 4 चार नाम रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, कन्हैया कुमार समेत 4 चार नाम रेस में शामिल

दिल्ली कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का 3 साल का कार्यकाल इस साल मार्च में खत्म हो चुका है।

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, कन्हैया कुमार समेत 4 चार नाम रेस में शामिल
Praveen Sharmaनई दिल्ली। भाषाFri, 26 May 2023 06:13 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की दिल्ली इकाई को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नामों की चर्चा चल रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो चुका है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दिसंबर में होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई। राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव जीता था।

सूत्रों ने दावा किया कि किया कि डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष लवली और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। जबकि देवेंद्र यादव उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के प्रभारी हैं, जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, भाकपा छोड़ने के बाद 2021 में पार्टी में शामिल हुए थे।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, “चार नाम हैं जिन पर अध्यक्ष पद (डीपीसीसी) के लिए विचार किया जा सकता है। इसमें संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं।” सूत्र ने बताया, “एमसीडी चुनाव के बाद डीपीसीसी का नया अध्यक्ष चुना जाना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।” 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें