ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCRदिल्ली को हर दिन 1300 लीटर पानी दे केंद्र सरकार, केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा चौबीसे घंटे पानी

दिल्ली को हर दिन 1300 लीटर पानी दे केंद्र सरकार, केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा चौबीसे घंटे पानी

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है।'

दिल्ली को हर दिन 1300 लीटर पानी दे केंद्र सरकार, केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा चौबीसे घंटे पानी
Nishant Nandanपीटीआई,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 02:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में चौबीस घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार हर दिन 1,300 मिलिनय गैलन पानी दे। यह मांग उठाई है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे। मुख्यमंत्री ने पटपड़गंज गांव में 1.1 करोड़ लीटर क्षमता वाले भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है।' उन्होंने कहा कि अगर केंद्र द्वारा दिल्ली को 1,300 एमजीडी पानी उपलब्ध कराया जाता है, तो हम शहर के प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करेंगे। एक मिलियन गैलन में 37,85,412 लीटर पानी होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए काम करेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात सालों में 7 UGR और तीन ट्रीटमेंट प्लांट्स बनाए हैं। पटपड़गंज गांव के UGR को बनाने में 32 करोड़ रुपये खर्च हुए। इससे पटपड़गंज गांव, पांडव नगर, शशि गार्डन, मयूर विहार सोसायटी और चिल्ला गांव के करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा।