ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRआज ही के दिन 120 साल पहले भारत की राजधानी बनी थी दिल्ली, जानें इतिहास

आज ही के दिन 120 साल पहले भारत की राजधानी बनी थी दिल्ली, जानें इतिहास

देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी...

आज ही के दिन 120 साल पहले भारत की राजधानी बनी थी दिल्ली, जानें इतिहास
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 12 Dec 2021 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।

बता दें कि भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) थी। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के लिए आदेश दे दिए और नई दिल्ली के रूप में दिल्ली का एक और नए शहर का निर्माण किया गया।

दिल्ली कई बार बसी और कई बार उजड़ी। हुकूमतों ने इसे लूटा भी और बसाया भी। लेकिन यह शहर आजतक गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना हुआ है। यहां निजामुद्दीन औलिया और बख्तियार काकी के मजार के इर्द गिर्द आज भी तमाम जातियों और मजहबों के हुजूम एकसाथ देखने को मिलता है। बंगला साहिब गुरुद्वारा भी इस शहर की शान हैं। अक्षरधाम मंदिर नए निर्माण की एक अद्भुत मिसाल है और यही इस शहर की कहानी भी है, जो सभी को जोड़ती है।

दिल्ली का  इतिहास

दिल्ली का सबसे पुरातन नाम तो इंद्रप्रस्थ ही है। कभी राजधानी रही इंद्रप्रस्थ नाम से अब दिल्ली में एक इलाका है। दिल्ली का पहला ज़िक्र महाभारत में मिलता है जहां 'इंदरपथ' यानि इंद्रप्रस्थ के रुप में पांडवों पहली बार दिल्ली को बसाया। माना जाता है कि उस जगह आज पुराने किले के खंडहर हैं।

इसके बाद इसका नाम दिल्ली (100 ईसा पूर्व) पड़ा। भारतीय महाकाव्य महाभारत में प्राचीन इन्द्रप्रस्थ, की राजधानी के रूप में जाना जाता है। दिल्ली के बाद सुरजकुंड (1024 ईसवी) में राजधानी बनी अब नई दिल्ली का एक इलाका है। जो बदरपुर के पास है। इसके बाद इसका नाम लाल कोट पड़ा जो राजाओं की राजधानी बनी। यह वर्तमान दिल्ली क्षेत्र का प्रथम निर्मित नगर था। इसकी स्थापना तोमर शासक राजा अनंग पाल ने 1060 में की थी। साक्ष्य बताते हैं कि तोमर वंश ने दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में लगभग सूरज कुण्ड के पास शासन किया, जो 700AD से आरम्भ हुआ था। फिर चौहान राजा, पृथ्वी राज चौहान ने बारहवीं शती में शासन ले लिया और उस नगर एवं किले का नाम किला राय पिथौरा (1170 ईसवी) रखा।

दिल्ली को फिर किलकोरी (1288 ईसवी) और सिरी (1302 ईसवी) नाम से जाना गया। सिरी शहर का 1303 में अलाउद्दीन ख़िलज़ी द्वारा बनाया गया था। 1320 ईसवी में तुगलकाबाद शहर की स्थापना गयासुद्दीन तुगलक ने की। आज भी यह शहर दिल्ली का हिस्सा है।

1334 ईसवी में जहांपनाह शहर को मुहम्मद-बिन-तुगलक ने बनवाया। यह दिल्ली का चौथा मध्ययुगीन शहर था जिसे मंगोलों के लागातार हो रहे आक्रमण से बचने के लिये बनवाया गया था और वर्तमान में यह दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। इसके बाद फिरोजाबाद (1351 ईसवी), ख़िज़राबाद (1415 ईसवी), मुबारकाबाद (1433 ईसवी), दिनपनाह (1530 ईसवी) और फिर दिल्ली (1542 ईसवी) में बसाया गया।

इसके बाद महान मुगल निर्माता शाहजहां ने 1648 में शाहजहानाबाद का निर्माण करवाया। शाहजहां की दिल्ली, पहले निर्मित शहरों की तुलना में अधिक आकर्शक था। शाहजहां ने बड़े स्तर पर निर्माण कार्य करवाया, जैसा कि लाल किला और जामा मस्जिद के उदाहरण देखे जा सकते हैं। शाहजहानाबाद शहर आज पुरानी दिल्ली के नाम से जानी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें