ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति 

दिल्ली : यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति 

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने पर कल दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक यमुना नदी में वजीराबाद में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। जिससे वजीराबाद,...

दिल्ली : यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति 
वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्लीWed, 12 Jan 2022 06:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने पर कल दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक यमुना नदी में वजीराबाद में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। जिससे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं। इनसे कम क्षमता में पानी की सप्लाई हो रही है। जिसकी वजह से नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली समेत कई जिलों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

बुधवार शाम भी राजधानी के कई जिलों में जलापूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक पानी में अमोनिया का स्तर 0.5 पीपीएम होना चाहिए। लेकिन वजीराबाद बैराज पर यह इससे अधिक पहुंच गया। जबकि संयंत्रों की क्षमता 0.9 पीपीएम तक पानी को साफ करने की है। दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा से लगातार पानी में औद्योगिक कचरा व अन्य प्रदूषक तत्व डालने के चलते ऐसा हुआ है।

पानी बार्बाद न करें
दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक इस बारे में हरियाणा प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। जल बोर्ड के इंजीनियर हालतों पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। लोग भी विवेकपूर्ण तरीके से पानी इस्तेमाल करें। पानी को बर्बाद नहीं करें। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर के लिए जल बोर्ड नियंत्रण कक्ष या स्थानीय कार्यालयों से संपर्क करें।

यह क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पुराना व नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली कैंट व इनके आसपास के क्षेत्र।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें