ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRबेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, अगले तीन दिन हो सकते हैं भारी, सर्दी भी सताएगी

बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, अगले तीन दिन हो सकते हैं भारी, सर्दी भी सताएगी

कई दिनों बाद शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। शुक्रवार को जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 294 दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को यह 339 पर पहुंच गया। अधिकांश इलाकों में

बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, अगले तीन दिन हो सकते हैं भारी, सर्दी भी सताएगी
Krishna Singhहिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 26 Nov 2022 08:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कई दिनों बाद शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। शुक्रवार को जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 294 दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को यह 339 पर पहुंच गया। अधिकांश इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। सफर के मुताबिक, तापमान में आई गिरावट एवं सतही हवा धीमी होने की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन दिनों तक प्रदूषण इसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सुबह से ही प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया। शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 था, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 339 पर पहुंच गया। 

इसलिए बढ़ा प्रदूषण 
सफर के अनुसार, शनिवार को प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी दो फीसदी रही। लेकिन, दिल्ली में सुबह के समय सतही हवा की रफ्तार बेहद कम थी। इसके चलते प्रदूषण के छोटे कण का बिखराव तेजी से नहीं हो सका और प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। दिल्ली के प्रदूषण में शनिवार को छोटे कणों की हिस्सेदारी 55 फीसदी रही। दिल्ली में सतही हवाओं की रफ्तार 6 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। यमुनापार एवं हरियाणा से सटे इलाके जैसे पटपड़गंज, नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, बवाना, आनंद विहार आदि में शनिवार को प्रदूषण अधिक रहा।

अगले तीन दिन भारी
सफर के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में बना रह सकता है। दिल्ली में अगले तीन दिन तक उत्तर-पश्चिम दिशा से ऊपरी हवाएं आएंगी। ऐसे में अगर पराली जलाने की घटनाएं बढ़ेंगी तो प्रदूषण भी बढ़ेगा। शनिवार की सुबह हवा शांत रहने एवं तापमान कम होने की वजह से भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा है।

दिल्ली में प्रदूषण का कहां क्या स्थिति
स्थान             एक्यूआई
नेहरू नगर        395
पटपड़गंज         377
जहांगीरपुरी       377
मुंडका             375
पंजाबी बाग       364
आरकेपुरम        361
सोनिया विहार    359
आईटीओ          359
मुंडका             375  

कल से और सर्दी बढ़ेगी
दिल्ली में नवंबर के भीतर न्यूनतम तापमान में काफी कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। सोमवार से बुधवार तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बने रहने की संभावना है। दिन में खिली धूप से तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें