नाबालिग हिंदू लड़की का 2 महीने से पीछा कर रहा था कासिम, शादी से इनकार पर मार दी गोली

नाबालिग हिंदू लड़की का 2 महीने से पीछा कर रहा था कासिम, शादी से इनकार पर मार दी गोली

संक्षेप:

घायल लड़की की मां ने बताया कि कासिम 2 महीने पहले ही इस इलाके में रहने के लिए आया है और तब से उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा है और अक्सर उनकी बेटी का स्कूल जाते वक्त पीछा करता है।

Mar 07, 2023 09:51 am ISTPraveen Sharma नई दिल्ली। राजन शर्मा,
share

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एकतरफा प्यार में कासिम नाम के युवक ने एक नाबालिग हिन्दू लड़की को गोली मार दी। कासिम पर आरोप है कि वह नाबालिग पर जबरन शादी करने का दवाब बना रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वारदात सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब नाबालिग युवती नंद नगरी कोढ़ी कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेली थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कासिम देसी कट्टा लेकर नाबालिग के घर पहुंच गया और उससे झगड़ने लगा। इसी बहस के बीच कासिम ने नाबालिग को गोली मार दी। घायल हालत में लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

2 महीने पहले ही इलाके में रहने आया है कासिम का परिवार

घायल लड़की की मां ने बताया कि कासिम 2 महीने पहले ही इस इलाके में रहने के लिए आया है और तब से उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा है और अक्सर उनकी बेटी का स्कूल जाते वक्त पीछा करता है। वह उस पर जबरन शादी करने का दवाब बना रहा था। उन्होंने इस बात की शिकायत कासिम के परिवार से भी की थी। सोमवार देर शाम कासिम हमारे घर आया और आते ही उसने मेरी बेटी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया, वो इस बात से नाराज था कि उनकी बेटी मोबाइल पर अपनी किसी दूसरे दोस्त से बात कर रही थी और कासिम ने उसे गोली मार दी।

दसवीं की छात्रा है पीड़िता

पीड़ित नाबालिग लड़की दसवीं की छात्रा है और उसके अभी बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। 2 दिन बाद उसका एग्जाम भी है। गोली नाबालिग के कंधे में लगी थी, इसके बाद उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी कासिम मौके से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए 7 टीमें बनाकर अलग-अलग जगह पर दबिश डाली गई और देर रात कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरी वारदात की जांच कर रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।