ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से विपक्ष का सफाया करें: सीएम

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से विपक्ष का सफाया करें: सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए बुधवार को कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। सेक्टर-10 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं और साथ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से विपक्ष का सफाया करें: सीएम
गुरुग्राम | मुख्य संवाददाताThu, 13 Jun 2019 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए बुधवार को कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। सेक्टर-10 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं और साथ ही विधानसभा चुनाव का भी आगाज कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के रूप में हमारी एक परीक्षा हुई है जिसमें हम डिस्टक्शिंन से पास हुए हैं और ठीक 100 दिन के बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव आ रहे हैं, उसमें भी हमें उत्साह से काम करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हमने मिशन 75 प्लस का लक्ष्य रखा है, इसके बाद कार्यकर्ता कहीं तक पहुंचे, यह उनकी मर्जी है। गुरुग्राम में सभी चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं, इसलिए यहां चारों विधानसभा की सीटों पर अच्छे बहुमत के साथ जीतने का लक्ष्य रखें।

दूसर प्रदेशों से मुकाबला : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रतिस्पर्धा जातियों या वर्गों में नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के साथ करनी है। उन्होंने कहा हमने सिर्फ चुनाव नहीं जीता बल्कि कीर्तिमान बनाया। क्लीन स्वीप किया और सीटों पर जीत का औसत मार्जिन 3.56 लाख वोट का रखा। यह देश में कीर्तिमान है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में देश में 6 लाख से ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले चार में से दो प्रत्याशी हरियाणा से हैं।

हम सभी हैं कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत दिलाने के लिए मैं सभी कार्यकर्ता बंधुओं का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैंने किसी का नाम नहीं पुकारा है। कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन सब कार्यकर्ता हैं। इसमें मैं भी शामिल हूं। उन्होंने कहा आज जो सामने बैठे हैं कल वे ऊपर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान करवाने वाले तीन-तीन पन्ना प्रमुखों का फूल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री की बड़ी बातें

1.चेतावनी: अपराध छोड़ें या हरियाणा छोड़ दें

मुख्यमंत्री ने आपराधिक प्रवृति के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो अपराध छोड़ दें या फिर हरियाणा प्रदेश को छोड़ जाएं, अन्यथा हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में अपराध नहीं पनपने देंगे। 

2. नसीहत: राष्ट्रवाद पर राजनीति ना हो

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह देश हमारी भारत माता है, यह हमें जी जान से प्यारी है। इसकी एकता और अखंडता के लिए हम सब-कुछ दांव पर लगा देंगे, जरूरत पड़ी तो सत्ता भी छोड़ देंगे। कांग्रेस राष्ट्रवाद पर राजनीति न करे। 

3. निशाना: राज-राज मे फर्क है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई और लागू की। सरकार की नीतियों से युवा भी संतुष्ट हैं। उन्हें मेरिट पर नौकरी मिल रही है। इस वजह से प्रदेश का युवा अब पढ़ने लगा है। इसीलिए तो अब लोग कहने लगे हैं कि राज-राज में फर्क है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें