डीडीए अगस्त में दो हजार फ्लैट की योजना लाएगा, जानें कहां होंगे फ्लैट
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगस्त महीने तक दो हजार फ्लैटों की नई आवासीय योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में डीडीए के अधिकारी ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं। नई योजना में द्वारका, नरेला...

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगस्त महीने तक दो हजार फ्लैटों की नई आवासीय योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में डीडीए के अधिकारी ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं।
नई योजना में द्वारका, नरेला और जसोला में फ्लैट होंगे। इसमें द्वारका में 1000 फ्लैट, जबकि जसोला और नरेला में 500-500 फ्लैट होंगे। वहीं, आजादपुर में भी प्राइवेट प्रोजेक्ट के 66 ईडब्ल्यूएस फ्लैट को भी आवंटित करने की तैयारी चल रही है। नरेला में फ्लैटों की संख्या बढ़ने पर योजना में भी फ्लैटों की संख्या बढ़ सकती है। यहां श्रेणी ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी फ्लैट होंगे। वहीं द्वारका में सुपर एचआईजी फ्लैट भी होंगे। डीडीए के अधिकारी ने बताया कि योजना के ड्राफ्ट को एलजी की अनुमति के बाद बोर्ड के सामने रखा जाएगा।
नए फ्लैट होंगे योजना में : डीडीए की पुरानी योजना में लोगों ने आवंटन के बाद फ्लैट सरेंडर कर दिए थे। इसका कारण फ्लैट का साइज छोटा होना और नरेला जैसी जगह पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं का अभाव होना बताया गया था। नई योजना में डीडीए सभी नए तैयार फ्लैटों को शामिल करेगा। पानी, परिवहन, सुरक्षा जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर जोर देगा।
जोड़े में फ्लैट योजना को नहीं मिले खरीदार
डीडीए की दो एलआईजी फ्लैट को जोड़े में खरीदने की 500 पेयर योजना में खरीदारों की दिलचस्पी नहीं दिखाई है। छह महीने बाद भी योजना में मात्र 35 पेयर फ्लैट के लिए आवेदन मिले हैं। नरेला में बड़ी संख्या मे एलआईजी फ्लैट सरेंडर कर दिए गए थे।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें

