ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसावधान : दो दिन की बैंक हड़ताल से ग्राहकों को होगी परेशानी

सावधान : दो दिन की बैंक हड़ताल से ग्राहकों को होगी परेशानी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंकों में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन हड़ताल रहेगी। बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है।  हरियाणा बैंक इम्पलॉइज...

सावधान : दो दिन की बैंक हड़ताल से ग्राहकों को होगी परेशानी
फरीदाबाद | वरिष्ठ संवाददाता Fri, 31 Jan 2020 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंकों में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन हड़ताल रहेगी। बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। 

हरियाणा बैंक इम्पलॉइज फेडरेशन की फरीदाबाद यूनिट के सलाहकार बैंक यूनियन नेता कृपा राम ने बताया कि सन् 2017 के नवंबर माह से बैंक कर्मियों और बैंक अधिकारियों का वेतन बढ़ना था। मगर, अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी काफी समय से मांग करते आ रहे हैं।

आठ जनवरी को भी बैंकों की हड़ताल थी। मगर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इसमें शामिल नहीं हुआ था। मगर, इस बार सभी बैंक हड़ताल में शामिल हैं। नीलम चौक के पास ओबीसी बैंक की शाखा के सामने कर्मचारी यूनियन नेता इकट्ठे होंगे। यहां इकट्ठे होकर शनिवार की हड़ताल की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष एसडी त्यागी ने बताया कि बैंक फेडरेशन ने उनके संगठन का भी सहयोग मांगा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें