राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। राजधानी दिल्ली में शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल का चयन ड्राई रन के लिए किया गया है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, तीन चयनित स्थानों पर कोविड टीकाकरण के लिए होने वाले ड्राई रन के लिए शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक वीडियो कॉन्फ्रेंससिंग किया गया। इन तीन स्थान एक शाहदरा जिले में, एक दक्षिण पश्चिम जिले में और एक मध्य जिले में है।
केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्वाभ्यास पूरा हो जाए ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके।
LIVE UPDATES :-
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के पहले चरण में देश में प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर और 2 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं।
- दिल्ली : सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक एक दिन में एक लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारियां कर ली हैं।
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। कोविड टीकाकरण केंद्रों को अस्पतालों से जोड़ा जाएगा, टीका लगाने के बाद लोगों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।
- दिल्ली : द्वारका सेक्टर-18 के वेंकटेश्वर अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन चल रहा है। ड्राई रन की मेडिकल सुपरवाइजर ने बताया कि हमने सारी व्यवस्था कर रखी है। आज हम 25 लोगों को वैक्सीनेट कर रहे हैं।
Dry run for COVID19 vaccination administration underway at Venkateshwar Hospital in #Delhi
— ANI (@ANI) January 2, 2021
The mock drill is also underway at GTB Hospital and a healthcare centre in Daryaganj. pic.twitter.com/f4qGTJoCqy
- कोरोना वैक्सीन जैसे दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगी? इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगी।
#WATCH | Not just in Delhi, it will be free across the country: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on being asked if COVID-19 vaccine will be provided free of cost pic.twitter.com/xuN7gmiF8S
— ANI (@ANI) January 2, 2021
-दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में COVID-19 वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी? उन्होंने कहा कि दिल्ली में दवाइयां और उपचार मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Yes, medicines and treatment are being provided for free in Delhi, anyway: Delhi Health Minister Satyender Jain on being asked if COVID-19 vaccine will be given free of cost in the state pic.twitter.com/PCMUvYWOTl
— ANI (@ANI) January 2, 2021
-सेंट्रल दिल्ली के डीएम ने कहा कि मध्य दिल्ली में 77 टीकाकरण केंद्रों की पहचान की गई है। हम भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम वैक्सीन की ट्रांसपोर्टेशन सुरक्षा पर भी नजर बनाए हुए हैं।
77 vaccination centers have been identified in Central Delhi. We are following all guidelines laid down by Government of India. We are even looking at transportation security of vaccine: DM Central Delhi at a healthcare centre in Daryaganj, Delhi https://t.co/Ey6OuYTbpb pic.twitter.com/b6Nq4DHZk8
— ANI (@ANI) January 2, 2021
- डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। पोलियो टीकाकरण के दौरान विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैली हुई थीं, लेकिन लोगों ने टीका लगवाया और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया था और सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। वास्तविक टीका देने के अलावा, ड्रिल के दौरान हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
Feedbacks received after the dry run in 4 states were included in guidelines for vaccination & today's dry run in all states/UTs is being conducted as per new guidelines. Except for giving actual vaccine, every procedure is being followed during the drill: Union Health Minister https://t.co/5XgB3K03o1 pic.twitter.com/KKLUJyKWG6
— ANI (@ANI) January 2, 2021
- वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो किसी भी अफवाह में न जाएं। भारत सरकार देश के लोगों को COVID-19 से सुरक्षित रखना चाहती है, वैक्सीन का विकास उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
-डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन पर अफवाहों से बचने की जरूरत है।
-वैक्सीन के साइड इफेक्ट होने पर इमरजेंसी रूम बनाए गए हैं। हमारा रिकवरी रेट दुनिया में सबसे अच्छा है।
-119 जिलों के 207 केंद्रों पर आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है।
- ड्राई रन के दौरान वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन से टीकाकरण तक पहलू की बारीकी से जांच होगी। बारीकी से चीजों की गाइडलाइन बनाई गई हैं।
- दिल्ली: दरियागंज के मैटरनिटी और चाइल्ड केयर सेंटर में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन चल रहा है।
दिल्ली: दरियागंज के मैटरनिटी और चाइल्ड केयर सेंटर में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन चल रहा है। #COVID19 https://t.co/HuImw5BdgV pic.twitter.com/WaCfxaoFkt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
- दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने COVID-19 वैक्सीन के ड्राई रन ड्रिल की समीक्षा करने के लिए GTB अस्पताल पहुंचे।
Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan visits GTB Hospital to review the dry run drill for administering COVID-19 vaccine. pic.twitter.com/5UCEzdv4Va
— ANI (@ANI) January 2, 2021
- दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में होने वाले ड्राई रन का जायजा लेंगे।
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में होने वाले ड्राई रन का जायज़ा लेंगे। #COVID19 pic.twitter.com/FJVvP0O5kb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
- दिल्ली : दरियागंज में आज कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए ड्राई रन होगा, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
दिल्ली: दरियागंज में आज कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए ड्राई रन होगा, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। #COVID19 pic.twitter.com/tOX8mWfYGc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज सुबह 10:00 बजे दिल्ली के दरियागंज में मातृत्व और बाल कल्याण (MCW) केंद्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित टीका परीक्षण कार्यक्रम (ड्राई रन) में भाग लेंगे।
Delhi Health Minister Satyendar Jain will attend the vaccine trial program (Dry Run) conducted by the Union Health Ministry, at the Maternity & Child Welfare (MCW) centre in Daryaganj, Delhi, at 10:00 am today#COVID19 pic.twitter.com/u0AS2BygFI
— ANI (@ANI) January 2, 2021
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 5,200 के करीब
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Covid-19) के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केसों में कमी का दौर जारी है तथा अब इनकी संख्या घट कर 5,200 के करीब रह गई है। दिल्ली में शुक्रवार को एक्टिव केस 153 और घटकर 5,358 रह गए। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से एक्टिव केसों में कमी दर्ज की गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 585 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,25,954 तक पहुंच गई है, जबकि 717 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,10,039 हो गई। इस दौरान 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,557 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 80,565 जांच की गईं। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 87.40 लाख के पार पहुंच गई है। प्रत्येक दस लाख आबादी पर जांच का औसत 4,60,020 है। इस बीच राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या घट कर 3,874 रह गई है।