ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपति संग अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला, मोबाइल फोन किया बंद, पता भी गलत निकला

पति संग अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला, मोबाइल फोन किया बंद, पता भी गलत निकला

गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को संक्रमित महिला शोर मचाते हुए भाग गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपने पति के साथ वहां से भाग निकली। इस संबंध में...

पति संग अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला, मोबाइल फोन किया बंद, पता भी गलत निकला
गाजियाबाद | संवाददाताSat, 20 Jun 2020 10:52 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को संक्रमित महिला शोर मचाते हुए भाग गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपने पति के साथ वहां से भाग निकली। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दी है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आठ जून को महिला को भर्ती किया गया था। उसमें खून की कमी थी। उसे अल्टरनेट डेज पर खून चढ़ाया जा रहा था और कहीं रेफर करना संभव नहीं था। 13 जून को महिला को बुखार होने पर उसकी कोरोना जांच करवाई गई थी, जो पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल को एक दिन के लिए सील भी किया गया था। ट्रूनॉट मशीन की रिपोर्ट की क्रॉस जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजा गया तो बुधवार को सैंपल डेमेज बताते हुए दूसरा सैंपल मांगा गया। गुरुवार को फिर दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को आनी थी। इससे पहले ही शुक्रवार सुबह महिला ने अस्पताल में डिस्चार्ज होने की बात को लेकर हंगामा कर दिया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को दूर से रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन महिला अपने पति के साथ वहां से भाग गई। महिला का पता सही नहीं है और मोबाइल नंबर अस्पताल से जाने के बाद बंद कर लिया गया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

जिले में संक्रमितों के अस्पताल से भागने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मार्च में संयुक्त जिला चिकित्सालय से एक युवती और एक महिला भाग गई थी, जिसको ढूंढने में पुलिस को दो दिन लग गए थे। वहीं शुक्रवार को महिला अस्पताल से संक्रमित के भागने की सूचना पर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके बावजूद केवल एक गार्ड की तैनाती रखी गई है। संक्रमित महिला के भागते वक्त कंट्रोल रूम पर सूचना नहीं दी गई। बाद में शोर मचने के बाद स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया।

''अस्पताल से महिला के भागने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'' -विष्णु कौशिक, एसएचओ कोतवाली

''महिला की दूसरी रिपोर्ट आने वाली थी। इससे पहले ट्रूनॉट मशीन से उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। डिस्चार्ज को लेकर हंगामा करने के बाद महिला भाग गई। उसकी तलाश की जा रही है।'' -डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें