Hindi Newsएनसीआर NewsCovid-19 cases rising in Delhi but no need to panic says Arvind Kejriwal
केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

संक्षेप:

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,372 नए मामले और छह मौतें दर्ज की गईं और सकारात्मकता दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई, जो 21 जनवरी के बाद सबसे अधिक है।

Aug 09, 2022 05:02 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | पीटीआई,
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की डराने वाली रफ्तार ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के प्रकृति के हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इस पर नजर रख रहे हैं और जो भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ज्यादातर मामले हल्के हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,372 नए मामले और छह मौतें दर्ज की गईं और सकारात्मकता दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई, जो 21 जनवरी के बाद सबसे अधिक है। 21 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 18.04 फीसदी था।

गौरतलब है कि दिल्ली ने रविवार को कोरोना के 2,423 मामले रिपोर्ट किए गए थे, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 14.97 प्रतिशत और दो मौतें थीं। वहीं, शनिवार को यहां कोरोना के 2,311 मामले दर्ज किए, जिनमें पॉजिटिविटी रेट 13.84 प्रतिशत और एक मृत्यु शामिल थी।

दिल्ली में COVID-19 एक्टिव मामलों की संख्या 7,484 है, जो पिछले दिन 8,048 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि 5,650 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।