फरीदाबाद : पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, वारदात से पहले हाथ-मुंह टेप से बांधे

फरीदाबाद। हिन्दुस्तान टीम,
Follow us on Google News
share

हरियाणा के फरीदाबाद में तिगांव थाना इलाके के गांव जसाना में मंगलवार दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक दंपति के सिर पर वारकर बेरहमी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने...

हरियाणा के फरीदाबाद में तिगांव थाना इलाके के गांव जसाना में मंगलवार दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक दंपति के सिर पर वारकर बेरहमी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने दंपति के हाथ और मुंह पर टेप बांध दी थी। डलब मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर (27 वर्षीय) की शादी वर्ष 2013 में जसाना गांव की मोनिका के साथ हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले मोनिका ने अपने मायके में जमीन लेकर मकान बनवा लिया था। इसके बाद से सुखबीर और उसकी पत्नी जसाना के पास बनी कॉलोनी में मकान बनाकर रहने लगे। मोनिका अपने पिता के यहां से दूध लेने आती थी। मंगलवार को जब देर शाम तक मोनिका दूध लेने नहीं पहुंची तो उसका भाई दूध लेकर अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां वह अपनी बहन और जीजा को खून से लथपथ देखकर चिल्ला उठा।

इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के शव बेड से नीचे पड़े हुए थे और हाथ व मुंह पर टेप बांधी हुई थी। सिर और गले पर बदमाशों ने वार किए हुए थे।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि यह हत्या दिन के किसी वक्त हुई है। घर की अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। इससे लूटपाट की वारदात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

थाना एसएचओ तिगांव जसबीर सिंह का कहना है कि अभी हत्यारों का पता लगाया रहा है। दंपति की यह हत्या दिन के किसी वक्त हुई है। इस बारे में घटनास्थल पर पूछताछ की जा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, वारदात से पहले हाथ-मुंह टेप से बांधे