ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली के इस अस्पताल में बची है केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन, कहा- कल रात से कर रहे हैं सप्लाई का इंतजार

दिल्ली के इस अस्पताल में बची है केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन, कहा- कल रात से कर रहे हैं सप्लाई का इंतजार

देश की राजधानी दिल्ली रोजाना तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों और ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है। कई अस्पतालों में जहां केवल कुछ घंटों का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है। वहीं कहीं पर आखिरी समय पर ऑक्सीजन पहुंचा है।...

दिल्ली के इस अस्पताल में बची है केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन, कहा- कल रात से कर रहे हैं सप्लाई का इंतजार
एएनआई,नई दिल्लीFri, 23 Apr 2021 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली रोजाना तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों और ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है। कई अस्पतालों में जहां केवल कुछ घंटों का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है। वहीं कहीं पर आखिरी समय पर ऑक्सीजन पहुंचा है। कई अस्पताल सरकार से जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया करवाने की गुहार लगा रहे हैं। 

इसी बीच वसंज कुंज स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के अधिकारियों ने बताया है कि अस्पताल के पास केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है। अस्पताल ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे पास 160 कोविड मरीज भर्ती हैं। हमारे पास सिर्फ आधे घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है। हमलोग गुरुवार रात से ऑक्सीजन सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ है। जितनी जल्दी हो सके हमारी मदद कीजिए।'

 

 

अस्पताल ने आगे कहा कि हमारे पास सिर्फ 20 से 30 मिनट की ऑक्सीजन बची है। यदि हम ऑक्सीजन का फ्लो कम कर देंगे तब भी ऑक्सीजन एक घंटे ही चल पाएगी। अभी तक कहीं से ऑक्सीजन आने की उम्मीद नहीं दिखी है। वहीं दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल का कहना है कि पिछले 24 घंटे में उनके अस्पताल में 25 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। सुबह लगभग दस बजे गंगाराम अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई मिली।

ऑक्सीजन के लिए हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली के दो और निजी अस्पताल
दिल्ली के दो और निजी अस्पतालों ने गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की तत्काल सप्लाई की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। इस पर हाईकोर्ट ने अस्पतालों और नर्सिंग होम से मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पहले नोडल अधिकारी से संपर्क करने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें