दिल्ली में 13 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे 591 नए मरीज मिले, 23 लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केसों में वृद्धि लगातार जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 591 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार के करीब पहुंच गई...

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केसों में वृद्धि लगातार जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 591 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 23 लोगों की मृत्यु हो गई। कोरोना से मरने वाले यह सभी लोग दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। अभी तक एक दिन में कोरोना वायरस से दिल्ली में होने वाली है ये सर्वाधिक मौतें हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोरोना के कुल 12910 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की चपेट में आने के बाद अब तक 231 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6267 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 6412 सक्रिय मरीज हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
591 #COVID19 cases & no deaths reported in Delhi in the last 24 hours. Total number of cases in the national capital rises to 12910, including 6412 active cases: Delhi Health Department pic.twitter.com/buMK3Tals3
दिल्ली में शनिवार को लगातार पांचवें दिन एक दिन में 500 या उससे अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को 660 नए मामले सामने आए थे जो एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।
शनिवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 231 हो गई है। शुक्रवार तक यह आंकड़ा 208 तक पहुंचा था, लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोना के 23 और रोगियों की मृत्यु हुई है। वहीं, कुल मामले बढ़कर 12,910 हो गए हैं। शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 12,319 थी।
सरकार इस महामारी पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक टेस्ट करने पर जोर दे रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में प्रति 10 लाख लोगों पर 8173 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
सरकार ने इस महामारी से बचने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें

