ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में डराने लगा कोरोना! एक दिन में मिले 1700 से ज्यादा पॉजिटिव, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज बढ़े

दिल्ली में डराने लगा कोरोना! एक दिन में मिले 1700 से ज्यादा पॉजिटिव, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज बढ़े

दिल्ली में ओमिक्रॉन के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। शुक्रवार को कोरोना के 1700 से अधिक नए मरीज मिले। मई महीने के बाद कोरोना के इतने मामले एक दिन में सामने आए है। कोरोना...

दिल्ली में डराने लगा कोरोना! एक दिन में मिले 1700 से ज्यादा पॉजिटिव, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज बढ़े
कार्यालय संवाददाता,नई दिल्लीSat, 01 Jan 2022 07:48 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में ओमिक्रॉन के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। शुक्रवार को कोरोना के 1700 से अधिक नए मरीज मिले। मई महीने के बाद कोरोना के इतने मामले एक दिन में सामने आए है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते संक्रमण दर दो फीसदी को पार कर गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीजों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। 

सक्रिय मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार

कोरोना के मामलों में वृद्धि होने से दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़ रहे है। जून महीने के बाद दिल्ली में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 4410 को छू गया है। 

तेजी से बढ़ रही संक्रमण दर

कोरोना जांच बढ़ने के साथ संक्रमण दर में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 73590 लोगों की जांच की गई। जिसमें आरटीपीसीआर से 62812 और रैपिड एंटीजन टेस्ट से 10778 लोगों की जांच हुई। कोरोना संक्रमण की जांच दर 2.44 फीसदी दर्ज की गई। कोरोना को लेकर अब तक 32724935 सैंपल की जांच हो चुकी है।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज बढ़े

शुक्रवार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई। साथ ही वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ। वेंटिलेटर पर तीन मरीज गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती है। जबकि 101 मरीजों में हल्के व कोई लक्षण नहीं है। अस्पतालों में कुल 226 मरीज उपचार के लिए भर्ती है। साथ ही 40 कोविड संदिग्ध, 27 एयरपोर्ट से आने वाले कोरोना संक्रमित है। दिल्ली के मरीजों की संख्या 135 और बाहर के मरीजों की संख्या 24 है।

होम आइसोलेशन में 2284 मरीज

होम आइसोलेशन में कोरोना के 2284 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए 226 मरीज भर्ती है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में 146 और कोविड हेल्थ सेंटर में एक भी मरीज नहीं है।

कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 914

अलग-अलग अस्पतालों में 8717 बेड खाली है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 914 हो गई है। कोरोना के कुल 1448211 मामले सामने आ चुके है। जिसमें 1418694 मरीजों ने कोरोना को मात दी और कुल संक्रमण दर 4.43 फीसदी है। साथ ही 25107 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.73 फीसदी है।

डेढ़ लाख से अधिक का टीकाकरण

बीते 24 घंटे में 170595 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 72639 और दूसरी डोज वालों की संख्या 97956 रही। दिल्ली में अब तक 26240608 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

कोरोना को लेकर स्थिति

तारीख       कोरोना के मामले  मौत संक्रमण दर  सक्रिय मरीज
31 दिसंबर  1796 शून्य             2.44 फीसदी         4410
30 दिसंबर  1313 शून्य             1.73 फीसदी         3081
29 दिसंबर  923 शून्य               1.29 फीसदी         2191
28 दिसंबर  496 एक                0.89 फीसदी         1612
27 दिसंबर  331 एक                0.68 फीसदी         1289
26 दिसंबर  290 एक                0.55 फीसदी         1103
25 दिसंबर  249 एक                0.43 फीसदी         934
24 दिसंबर  180 शून्य               0.29 फीसदी         782
23 दिसंबर  118 एक                0.19 फीसदी         684
22 दिसंबर  125 शून्य               0.20 फीसदी         624
21 दिसंबर  102 एक                0.20 फीसदी         557
20 दिसंबर  91 शून्य                 0.20 फीसदी         531
19 दिसंबर  107 एक                0.17 फीसदी         540
18 दिसंबर  86 शून्य                 0.13 फीसदी         484
17 दिसंबर  69 शून्य                 0.12 फीसदी         466
16 दिसंबर  85 शून्य                 0.15 फीसदी         475
15 दिसंबर  57 शून्य                 0.10 फीसदी         428
14 दिसंबर  45 शून्य                 0.09 फीसदी         407
13 दिसंबर  30 शून्य                 0.06 फीसदी         393
12 दिसंबर  56 शून्य                 0.10 फीसदी         397
11 दिसंबर  52 शून्य                 0.09 फीसदी         385
10 दिसंबर  41 शून्य                 0.07 फीसदी         370
9 दिसंबर   55 शून्य                  0.09 फीसदी         386
8 दिसंबर   65 एक                   0.11 फीसदी         404
(दिल्ली कोविड हेल्थ बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें