ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली अग्निकांड पर राहुल गांधी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के दी सांत्वना

दिल्ली अग्निकांड पर राहुल गांधी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के दी सांत्वना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस ने बताया कि रानी...

दिल्ली अग्निकांड पर राहुल गांधी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के दी सांत्वना
नई दिल्ली | एजेंसी Sun, 08 Dec 2019 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

पुलिस ने बताया कि रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कई फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें आरएमएल अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया, ''दिल्ली के अनाज मंडी में, भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें