ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRकांग्रेस का मंथन, कुमारी सैलजा ने रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस का मंथन, कुमारी सैलजा ने रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा में खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच मंगलवार को बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष और...

कांग्रेस का मंथन, कुमारी सैलजा ने रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना
गुरुग्राम | अचलेंद्र कटियार Wed, 11 Sep 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच मंगलवार को बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के आवास पर हुई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को गति देने और इसके लिए जरूरी कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस ने 2014 के चुनाव में 15 सीटें जीती थीं। हरियाणा जनहित कांग्रेस के विलय के बाद विधायकों की कुल संख्या 19 हो गई थी। कांग्रेस 2009 के चुनाव में 40 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी।

कमेटियों का ऐलान जल्द : कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक में टिकट बंटवारे से लेकर कमेटियों के गठन और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। पार्टी की तरफ से अगले दो से तीन दिन में कमेटियों का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब हो कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पहले ही संगठन का चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद करने की बात कह चुकी हैं।

चिंता : वोट के साथ अंतर बढ़ा

कांग्रेस के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि मई में हुए लोकसभा चुनाव में उसे प्रदेश में 28.42 फीसदी वोट हासिल हुए। कांग्रेस के मत प्रतिशत में 5.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मत प्रतिशत भाजपा का भी बढ़ा। भाजपा को 58.02 फीसदी वोट मिले। उसके वोटों में कहीं ज्यादा 23.32 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी हुई तो वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतने वाली इनेलो को सिर्फ 1.89 फीसदी वोट ही मिल पाए।

ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने इस बैठक से पहले सुबह 11 बजे प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सैलजा ने दो ट्वीट किए और लिखा कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने लोगों को क्या दिया है? फिर उन्होंने लिखा कि देश के ऑटो क्षेत्र की शान गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी में भारी बेरोजगारी। उन्होंने आगे लिखा कि छह महीने इन इलाकों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने नौकरियां गंवाई। कुमारी सैलजा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मारुति को 35 साल में पहली बार गुरुग्राम संयंत्र में दो दिन उत्पादन बंद करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि अबकी जाएगी मनोहर सरकार। उन्होंने दोनों ट्वीट में रोजगार नहीं तो सरकार नहीं हैशटैग इस्तेमाल किया।

मलिक ने किया पलटवार

भाजपा के प्रवक्ता रमन मलिक ने ट्विटर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को आड़े हाथों लिखा, उन्होंने ट्वीट करके आरोपों को गलत बताया और लिखा कि ऑटो क्षेत्र में मंदी वैश्विक विषय है। इस हरियाणा के परिपेक्ष्य में नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने कि कहा दुनिया में कैब कंपनियों को विस्तार हुआ है। आज वाहन उपभोक्ता प्राथमिकता बदल गई। ये ट्रेंड अमेरिका, यूरोप और चीन में भी हैं।

कैप्टन बने चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन

कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ लंबी बैठक के उन्होंने देर शाम इस फैसले की जानकारी मीडिया को दी। कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी से छह बार विधायक रह चुके हैं। दक्षिण हरियाणा में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह के बाद कैप्टन काफी प्रभावशाली है। कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसे निष्ठावूर्वक निभाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें