ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCRकोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने किया सुसाइड, बेटों ने फंदा काट मां को उतारा नीचे; नोट देख सब हैरान

कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने किया सुसाइड, बेटों ने फंदा काट मां को उतारा नीचे; नोट देख सब हैरान

पुलिस ने बताया, मौके पर पहुंचने के बाद महिला के बेटे ने बताया कि उसने और उसके भाई ने मिलकर फंदा काटकर मां को नीचे उतारा। घटना के बारे में जानने के बाद महिला के पति विवेक राणा अपने ऑफिस से घर पहुंचे।

कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने किया सुसाइड, बेटों ने फंदा काट मां को उतारा नीचे; नोट देख सब हैरान
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 09:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में एक कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 50 साल की महिला दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर इलाके में रहती थीं। आज यानी शुक्रवार को उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बेटे ने पुलिस को किया कॉल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5.03 बजे पुलिस के पास एक पीसीआर कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी मां ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक 14 साल के लड़के ने बताया कि उसकी मां अंजना राणा पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली हैं।

फंदा काटकर मां को उतारा नीचे
पुलिस ने बताया, मौके पर पहुंचने के बाद महिला के बेटे ने बताया कि उसने और उसके भाई ने मिलकर फंदा काटकर मां को नीचे उतारा। घटना के बारे में जानने के बाद महिला के पति विवेक राणा अपने ऑफिस से घर पहुंचे। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति भारतीय तटरक्षक बल में कमांडेंट हैं। वो तटरक्षक बल के मुख्यालय में तैनात हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने घर का मुआयना किया। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में महिला ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।