ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRफरीदाबाद व पलवल में सीएनजी हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम, नए रेट आज से लागू

फरीदाबाद व पलवल में सीएनजी हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम, नए रेट आज से लागू

फरीदाबाद व पलवल में सीएनजी की गाड़ियों का प्रयोग करने वालों को जोरदार झटका लगा है। अदानी कंपनी ने सीएनजी में 50 पैसे प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सीएनजी युक्त वाहन चालक बेहद परेशान हो जाएंगे।...

फरीदाबाद व पलवल में सीएनजी हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम, नए रेट आज से लागू
हमारे संवाददाता, बल्लभगढ़Mon, 16 Nov 2020 07:48 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद व पलवल में सीएनजी की गाड़ियों का प्रयोग करने वालों को जोरदार झटका लगा है। अदानी कंपनी ने सीएनजी में 50 पैसे प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सीएनजी युक्त वाहन चालक बेहद परेशान हो जाएंगे। नए रेट रविवार रात 12 बजे के बाद से ही लागू हो जाएंगे।

अदानी गैस लिमिटेड ने भाई दूज के मौके पर जिला फरीदाबाद व पलवल के सीएनजी युक्त वाहन चालकों को सीएनजी का रेट बढ़ाकर झटका दिया है। अदानी गैस के अधिकारियों की माने तो पाइप लाइन की ट्रांसर्पोटेशन महंगी होने के चलते सीएनजी के रेट बढ़ाए गए है। रेट में बढ़ोतरी की घोषणा रविवार को दिन में कर दी गई, लेकिन रेट देर रात से लागू हो जाएंगे।

कंपनी ने यू तो 50 पैसे रेट में बढ़ोतरी की है, लेकिन सेक्टर-31 स्थित बीपीसीएल पंप पर करीब 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जो अन्य पंप के मुकाबले 34 पैसे अधिक है। कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि बीपीसीएल कंपनी सर्विस चार्ज के नाम पर पैसे अधिक लेती है। इसलिए उस पर पंप सीएनजी के रेट अन्य पंपों के मुकाबले अधिक होते हैं।

सीएनजी के रेट में 50 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए गए हैं। नए रेट रविवार देर रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे। - अशोक जैन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें