ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज आम जनता के लिए 5 नवंबर को खुलेगा, CM केजरीवाल 4 को करेंगे उद्घाटन

दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज आम जनता के लिए 5 नवंबर को खुलेगा, CM केजरीवाल 4 को करेंगे उद्घाटन

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 5 नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका निरीक्षण किया। दिल्ली के...

दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज आम जनता के लिए 5 नवंबर को खुलेगा, CM केजरीवाल 4 को करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली | एजेंसीFri, 02 Nov 2018 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 5 नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका निरीक्षण किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 4 नवंबर को ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और यह पांच नवंबर को जनता के लिए खुल जाएगा। 

इस परियोजना के पूरा होने से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। दिल्लीवासी इस ब्रिज के ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है। अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट का आगामी दो महीने में परिचालन शुरू हो जाएगा।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 154 मीटर ऊंचे ग्लास बॉक्स के साथ पर्यटक स्थल के रूप में कार्य करेगा जो पर्यटकों को शहर का 'बर्ड्स-आई व्यू प्रदान करेगा। सिसोदिया ने निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह ब्रिज एक पर्यटक स्थल होगा।

ज्ञात हो कि सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव 2004 में पेश किया गया था जिसे 2007 में दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। शुरुआत में अक्टूबर 2010 में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले इसे 1131 करोड़ रुपये की संशोधित लागत में पूर्ण होना था। लेकिन इसमें देरी होने के चलते इस परियोजना की लागत 2015 में बढ़कर 1,594 करोड़ रुपये हो गई। खबरों के मुताबिक, जब पहली बार इस ब्रिज को 1997 में प्रस्तावित किया गया था तब इसकी लागत 464 करोड़ रुपये आंकी गई थी। यह ब्रिज वर्तमान में वजीराबाद पुल के वाहनों के बोझ को साझा करेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें