ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRचुनाव की तैयारियों में जुटे केजरीवाल, गुरुग्राम में 24 को करेंगे रैली

चुनाव की तैयारियों में जुटे केजरीवाल, गुरुग्राम में 24 को करेंगे रैली

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दीवाली के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुंकार भरेंगे। केजरीवाल अपने दौरे में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल की यह रैली 24 नवंबर को होने का...

चुनाव की तैयारियों में जुटे केजरीवाल, गुरुग्राम में 24 को करेंगे रैली
गुरुग्राम। अचलेन्द्र कटियार Sun, 04 Nov 2018 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दीवाली के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुंकार भरेंगे। केजरीवाल अपने दौरे में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल की यह रैली 24 नवंबर को होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा पर काफी ध्यान दे रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार केजरीवाल अपने दौरे में गुरुग्राम से जुड़े मुद्दों और मिलेनियम सिटी में विकास की असमानता को उठाएंगे। वह जिले के कुछ सरकारी स्कूलों का दौरा करने के साथ सरकारी अस्पताल भी जाएंगे। केजरीवाल के दौरे में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे। अरविंद केजरीवाल प्रदेश के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर का दौरा कर चुके हैं। झज्जर के स्कूलों का दौरा करने पर काफी हंगामा हुआ था। सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ केजरीवाल के दौरे पर निशाना साधा गया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी केजरीवाल को शोर न मचाने और दिल्ली पर ध्यान देने की नसीहत दी थी। 

AAP ने ट्वीट कीं सिग्नेचर ब्रिज की तस्वीरें, BJP प्रवक्ता ने बताईं गलत

पार्टी ने शुरू की तैयारी: 
हरियाणा जोड़ो अभियान के जरिए प्रदेश में संगठन को खड़ा करने के बाद आम आदमी पार्टी घर जोड़ो अभियान चला रहा है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा में लक्ष्य तय किए गए हैं। जिन जिलों में लष्य तय हो गए हैं केजरीवाल वहां का दौरा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि आप सुप्रीमो के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने दौरे में हरियाणा सरकार के झूठे विकास के दावे को बेनकाब करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर यादव के अनुसार गुरुग्राम को भाजपा सरकार सिर्फ कागज पर स्मार्ट सिटी और सुपर स्मार्ट सिटी बना रही है, जबकि शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर की हालात काफी खराब है। यादव ने कहा कि हरियाणा में सही विपक्ष की भूमिका आम आदमी पार्टी निभा रही है। इनेलो अंर्तकलह से जूझ रही है जबकि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई। ऐसे में लोग आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें