ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, आखिरी बोल-लड़कों ने की जिंदगी खराब

दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, आखिरी बोल-लड़कों ने की जिंदगी खराब

राजधानी में रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। रोहिणी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बख्तावरपुर गांव में 12वीं...

दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, आखिरी बोल-लड़कों ने की जिंदगी खराब
नई दिल्ली Sun, 25 Mar 2018 06:30 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। रोहिणी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कल घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में लड़की ने आसपास के लड़कों को मौत का जिम्मेदार बताया है। नोट में लड़की ने लिखा है कि लड़के उसे जीने नहीं दे रहे हैं और वह उनकी छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि लड़की से छेड़खानी करने वाले एक आरोपी की पहचान मयंक (20) के रूप में हुई है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि वह कोई गलती नहीं कर रही है। वह आसपास के लोगों के द्वारा छेड़छाड़ से तंग आ चुकी है। उसने अपने पिता को संबोधित करते हुए यह भी लिखा कि मेरी वजह से कमरा खाली करना पड़ता इसलिए अब आपको कमरा खाली नहीं करना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें