ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCRअब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी होगा बंद, मरम्मत के लिए PWD ने ट्रैफिक पुलिस से मांगी मंजूरी

अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी होगा बंद, मरम्मत के लिए PWD ने ट्रैफिक पुलिस से मांगी मंजूरी

सूत्रों की मानें तो चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक-एक कैरिज-वे को 25-25 दिन के लिए बंद किया जाएगा। इससे दक्षिण दिल्ली के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी होगा बंद, मरम्मत के लिए PWD ने ट्रैफिक पुलिस से मांगी मंजूरी
Praveen Sharmaनई दिल्ली | हिन्दुस्तानSat, 04 Feb 2023 05:24 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आश्रम फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्य के बाद अब जल्द ही पीडब्ल्यूडी चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (Chirag Delhi Flyover) पर मरम्मत कार्य शुरू करेगा। अगले सप्ताह से इस कार्य को शुरू किया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा ट्रैफिक पुलिस से इसके लिए एनओसी मांगी गई है।

सूत्रों की मानें तो चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक-एक कैरिज-वे को 25-25 दिन के लिए बंद किया जाएगा। इससे दक्षिण दिल्ली के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई महीनों से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस कार्य को किया जाना है। एजेंसी ने बीते वर्ष इसके लिए अनुमति भी ट्रैफिक पुलिस से ली थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद जनवरी में भी ट्रैफिक पुलिस से यहां मरम्मत कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन आश्रम पर चल रहे कार्य एवं गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते काम शुरू नहीं हो सका। अब जल्द ही यहां पर मरम्मत कार्य शुरू होने की योजना है। ट्रैफिक पुलिस अगले सप्ताह से यहां पर निर्माण कार्य के लिए एनओसी देने पर विचार कर रही है।

पहले एक हिस्से में काम

आश्रम पर अभी काफी जाम लग रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी एक साथ पूरे फ्लाईओवर को बंद नहीं करेगी। इसकी जगह फ्लाईओवर के एक कैरिज को 25 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इस कार्य के चलते चिराग दिल्ली, मालवीय नगर, आईआईटी, साकेत, अंबेडकर नगर, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी में जाम की समस्या हो सकती है।