ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में चाइनीज मांझे का नहीं थम रहा कारोबार, 5 दुकानदार गिरफ्तार; सैकड़ों रॉल बरामद

दिल्ली में चाइनीज मांझे का नहीं थम रहा कारोबार, 5 दुकानदार गिरफ्तार; सैकड़ों रॉल बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर जाफराबाद के गली नंबर 38 और दुकान संख्या - 1173 में रेड मारी गई। यहां से पुलिस ने 18 रॉल मांझा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान 57 साल के नासिर अली को भी गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में चाइनीज मांझे का नहीं थम रहा कारोबार, 5 दुकानदार गिरफ्तार; सैकड़ों रॉल बरामद
Nishant Nandanएएनआई,नई दिल्लीWed, 17 Aug 2022 06:02 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

प्रतिबंध के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाना चुनौती बनता जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने 5 ऐसे दुकानदारों को गिरफ्तार किया है जो चाइनीज मांझा बेच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान चाइनीज मांझा के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि चाइनीज मांझा पंछियों और इंसानों दोनों के लिए खतरनाक माना जाता है। इसीलिए दिल्ली-एनसीआर में इसपर प्रतिबंध लगाया गया है। 

मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चाइनीज मांझे के 598 रॉल मिले। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है चाइनीज मांझे की वजह से होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में मौजूद थी। इसी दौरान 2 दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। 

13 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर जाफराबाद के गली नंबर 38 और दुकान संख्या - 1173 में रेड मारी गई। यहां से पुलिस ने 18 रॉल मांझा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान 57 साल के नासिर अली को भी गिरफ्तार कर लिया। नासिर ने अपना गुनाह कबूल किया और साथ ही साथ पुलिस को यह भी बताया कि आखिर वो कहां से यह चाइनीज मांझा खरीद रहा था। 

नासिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गली नंबर 29 में स्थित दुकान संख्या- 756 से अवैध चाइनजी मांझे की 20 रॉल जब्त किये। यहां पुलिस ने 26 साल के मोहम्मद दौद नाम के दुकानदार को गिरफ्तार किया। मोहम्मद दौद यमुना विहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने जाफराबाद पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

जांच के दौरान मोहम्मद दौद ने बताया कि वो लंबे समय से अपने जानकारों के पास से चाइनीज मांझा खरीद रहा है और स्वतंत्रता दिवस के दौरान इसे महंगे दामों में बेचा जाता है। पुलिस ने यमुना विहार स्थित उसके आवास से 364 रॉल बरामद किये। 

इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में 13 अगस्त को पुलिस की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भगत सिंह चौक के नजदीक स्थित रुपेश कुमार के दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 76 रॉल चाइनीज मांझा बरामद किया। इसके बाद 26 साल के अभिषेक जैन के पास से भी पुलिस ने 102 रॉल जब्त किये। इसके अलावा गंगोत्री विहार में भी पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने 52 साल के संजय कुमार के घर से 18 रॉल चाइनीज मांझा बरामद किया। इसके बाद उसके खिलाफ भजनपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें