ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा : कैब लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी, साथी फरार

नोएडा : कैब लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी, साथी फरार

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में बुधवार रात हथियार के बल पर कैब लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। एसपी (सिटी) सुधा सिंह ने बताया...

नोएडा : कैब लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी, साथी फरार
नोएडा | एजेंसीThu, 15 Nov 2018 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में बुधवार रात हथियार के बल पर कैब लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।

एसपी (सिटी) सुधा सिंह ने बताया कि बुधवार रात फेस-3 थाना क्षेत्र के परथला सीएनजी पम्प के पास से बदमाशों ने कैब चालक आतिश से हथियार के बल पर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान परथला पुस्ते पर लूटी हुई कार लेकर बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में देवदत्त उर्फ देवा को गोली लगी है। हालांकि, उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

एसपी ने बताया कि घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से लूटी हुई ओला कैब बरामद कर ली गई है। एसपी सुधा सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर पहले से लूट के कई मामले दर्ज हैं।

ठक-ठक गैंग के दो गुर्गे धरे, दिल्ली से लूटे थे 60 लाख रुपए

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए मोबाइल फोन, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने सूचना के आधार पर ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सिल्वर तथा पनीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए दो लैपटॉप, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे एनसीआर में कार पंचर कर और कारों के शीशे तोड़ कर लूटपाट तथा चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि पकड़े गए बदमाशों ने दीपावली से पूर्व दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से एक कार पंचर करके उसमें रखे 60 लाख रुपए लूटे थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें