ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRकैब में महिला वकील के सामने अश्लील हरकत करने पर चालक गिरफ्तार

कैब में महिला वकील के सामने अश्लील हरकत करने पर चालक गिरफ्तार

दिल्ली की एक महिला वकील के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान...

कैब में महिला वकील के सामने अश्लील हरकत करने पर चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली | एजेंसीFri, 14 Feb 2020 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की एक महिला वकील के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला वकील ने गुरुग्राम से दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

कैब चालक की इस हरकत पर वकील ने पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें