दिल्ली एम्स में आज से बर्न और प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक की शुरुआत
दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार से बर्न और प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक की शुरुआत हो जाएगी। जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा किया जाएगा। एम्स परिसर में इस ब्लॉक को बनाया गया...
दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार से बर्न और प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक की शुरुआत हो जाएगी। जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा किया जाएगा। एम्स परिसर में इस ब्लॉक को बनाया गया है, जिससे जले हुए मामलों से पीड़ित मरीजों और प्लास्टिक सर्जरी कराने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। इस ब्लॉक में 100 बेड की व्यवस्था होगी। दिल्ली एम्स में अभी 2792 बिस्तर हैं। यहां पिछले एक साल में 44,14,490 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। वहीं 268144 मरीजों को साल भर में भर्ती किया गया। इनके अलावा 201707 मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया।
एम्स सुरक्षाकर्मी को आज छुट्टी मिलने की उम्मीद
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के बाद एलर्जी होने की समस्या को लेकर एम्स अस्पताल में भर्ती सुरक्षाकर्मी को सोमवार (आज) को छुट्टी मिल सकती है। सुरक्षाकर्मी की हालत को डॉक्टर स्थित बता रहे है। शनिवार शाम को एम्स अस्पताल के सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जिसको गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर अब उसके स्वास्थ्य को पहले से बेहतर बता रहे है। सुरक्षाकर्मी को शनिवार को पूरी रात गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया था। सुरक्षाकर्मी को एलर्जी की शिकायत पहले से थी। दरअसल, एम्स सुरक्षाकर्मी को वैक्सीन की पहली डोज देने के 15 से 20 मिनट बाद उसके दिल की धड़कन एकदम तेज हो गई थी। साथ ही शरीर पर चकत्ते पड़ गए थे। जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए भर्ती किया गया। अब उसकी हालत स्थिर है और उसको डी 2 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।