ऋषि सुनक की पत्नी को भाया बासमती चावल-रागी, दिल्ली के पूसा इंस्टिट्यूट जाकर लिए खेतीबाड़ी के टिप्स

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

जी-20 समारोह में राष्ट्राध्यक्षों के साथ पहुंचीं उनकी पत्नियों ने शनिवार को पूसा इंस्टिट्यूट परिसर का दौरा किया। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने बासमती चावल और रागी

new delhi   united kingdom prime minister rishi sunak and his wife akshata murty interact with the s

जी-20 समारोह में राष्ट्राध्यक्षों के साथ पहुंचीं उनकी पत्नियों ने शनिवार को पूसा इंस्टिट्यूट परिसर का दौरा किया। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने बासमती चावल और रागी को खासा पसंद किया। पूसा इंस्टिट्यूट में मेहमानों को खेती और उससे जुड़े प्रयोगों से रूबरू कराया गया। साथ ही महिला किसानों ने उन्हें मोटे अनाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी योको किशिदा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा जी-20 में आए नेताओं की पत्नियों के साथ शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा पहुंचीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की पत्नी ने उनका स्वागत किया। पूसा के बहुउद्देश्यीय सभागार में मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई थी। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने बासमती चावल और रागी को खासा पसंद किया। उन्होंने बताया कि इनका प्रयोग वे ब्रिटेन में भी करती हैं। उन्होंने पूसा के विशेषज्ञों से बासमती और रागी के बारे में पूरी जानकारी ली।

ये राष्ट्र अध्यक्ष पहुंचे : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक अधिकारी के अनुसार, हुमायूं का मकबरा देखने के लिए अब तक अर्जेंटीना और बेल्जियम के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, नीदरलैंड के मेहमान आ चुके हैं। बेल्जियम के राष्ट्राध्यक्ष ने लोधी गार्डन जाकर वहां स्थित स्मारकों के बारे में भी जाना। यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि सफदरजंग मकबरा भी घूमने गए।

महिला किसानों से मिलीं मेहमान

महिला प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए मोटे अनाज से एक बड़ी रंगोली बनाई गई थी। इसे सभी ने सराहा गया। प्रदर्शनी में मोटे अनाज से जुड़े स्टार्टअप और देश में काम कर रहे किसान उत्पादक संगठनों के उत्पाद को प्रदर्शित किया गया। विदेशी मेहमान एक घंटे से ज्यादा समय तक परिसर में रहे। मध्य प्रदेश की आदिवासी किसान लहरीबाई समेत 20 महिला किसानों से उन्होंने मुलाकात की। 11 राज्यों से आईं ये महिलाएं मोटे अनाज की खेती करती हैं। महिला किसानों ने मेहमानों को मोटे अनाज की खेती के बारे में बताया।

अतिथियों की पहली पसंद बन रहा हुमायूं का मकबरा

अतिथियों की पसंद हुमायूं का मकबरा रहा। अर्जेंटीना सहित कई दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष हुमायूं के मकबरे का दीदार कर चुके हैं। शनिवार दोपहर दो बजे तुर्किये की प्रथम महिला एमीन एर्डोगन मकबरे के दीदार के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधा घंटा बिताया। इससे पहले वह दोपहर 12 बजे कुतुबमीनार घूमने पहुंचीं। गेंदे के फूल की माला और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कुतुबमीनार परिसर में वह लगभग एक घंटे तक रहीं।

फूलों की खेती को सराहा

आईएआरआई के निदेशक एके सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में मिलेट के अलावा डेयरी, मत्स्य पालन और फूलों की खेती को शामिल किया गया था। इनके बारे में विदेशी मेहमानों को बताया गया। प्रदर्शनी में फूलों की खेती को भी सराहा गया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsऋषि सुनक की पत्नी को भाया बासमती चावल-रागी, खेतीबाड़ी के लिए टिप्स