बुक रिव्यू: हरी वर्दी में छिपी कोमल कहानियां

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

किताब ---हरी मुस्कुराहटों वाला कोलाज लेखक - गौतम राजऋषि प्रकाशक --राजपाल एण्ड सन्ज़ कीमत--  195 रुपये युद्ध के मैदान में बंदूके चलाने और सीमा पर डटे रहने के अलावा  एक सैनिक के जीवन के...

बुक रिव्यू: हरी वर्दी में छिपी कोमल कहानियां

किताब ---हरी मुस्कुराहटों वाला कोलाज
लेखक - गौतम राजऋषि
प्रकाशक --राजपाल एण्ड सन्ज़
कीमत--  195 रुपये

युद्ध के मैदान में बंदूके चलाने और सीमा पर डटे रहने के अलावा  एक सैनिक के जीवन के और भी अनेक पहलू होते हैं। हरी वर्दी वाले इन सैनिकों के जीवन में घटने वाली तमाम कठोर घटनाओं से इतर कुछ मुलायम, कोमल और मार्मिक घटनाओं की कहानी संकलित है " हरी मुस्कराहटों वाला कोलाज" में। 

कर्नल के पद पर कार्यरत लेखक गौतम राजऋषि की यह किताब राजपाल एंड सन्ज़ से प्रकाशित हुई है।

इस किताब की कहानियां भले ही सैनिकों के जीवन से जुड़ी हैं मगर उनमें भरपूर भिन्नता है। अपने कार्यकाल के दौरान हुए प्रेम, विषाद, करुणा, अवसाद जैसे भावों को लेखक ने जितनी शिद्दत से अनुभव किया उतनी भावुकता से बयां भी किया। ये कहानियां असल में, एक सैनिक के रूप में जिंदगी जीने के मायने समझाती है, जिन्हें पढ़कर आप उनके वर्दी के भीतर छिपे उनके कोमल वजूद से रूबरू होंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।