Hindi Newsएनसीआर NewsBJP neta aur poorv sansad Baikunth Lal Sharma prem ka nidhan
भाजपा नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा का निधन, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

भाजपा नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा का निधन, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

संक्षेप:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा 'प्रेम' का शनिवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।  बैकुंठ लाल शर्मा का जन्म 17 दिसम्बर 1929 को पंजाब के...

Sep 28, 2019 07:37 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | एजेंसी,
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा 'प्रेम' का शनिवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैकुंठ लाल शर्मा का जन्म 17 दिसम्बर 1929 को पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। उन्होंने शनिवार को सफदरजंग के निकट बी.के. दत्त कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह दो बार यमुनापार की पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से सांसद रहे।

वर्ष 1991 में बैकुंठ लाल शर्मा 'प्रेम' ने कांग्रेस के दिग्गज नेता हरकिशन लाल भगत (एचकेएल भगत) को परास्त कर यह सीट जीती थी। इसके बाद 1996 के चुनाव में कांग्रेस के दीप चंद बंधु को हराया था।

2009 में उन्होंने इस सीट से फिर चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार वह हार गए। प्रशंसकों में प्रेम सिंह शेर के नाम से प्रसिद्ध शर्मा ने राम मंदिर आंदोलन में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।