ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR'ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं', BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी साफ करने गए अधिकारी से की बदसलूकी

'ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं', BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी साफ करने गए अधिकारी से की बदसलूकी

एक दूसरे वीडियो में स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली सरकार के अफसरों को धमकाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टोकते हुए उनसे बहस करते दिखे और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।

'ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं', BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी साफ करने गए अधिकारी से की बदसलूकी
Praveen Sharmaनई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Oct 2022 03:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपनी बेकाबू जबान को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भाजपा सांसद का दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक अधिकारी से बदसलूकी करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अधिकारी के साथ तीखी बहस करते हुए और उन्हें "बेशर्म, घटिया आदमी" कहते हुए देखा जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में तैरते झागों को लेकर भाजपा एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर यमुना के पानी में केमिकल डालकर उसे जहरीला करने का अरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।  

जानकारी के अनुसार, यमुना नदी की सतह पर तैरते झागों को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा।

डीजेबी के उपाध्यक्ष और 'आप' विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दो वीडियो ट्वीट किए हैं जिनमें प्रवेश वर्मा एक अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं कि ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है। तू इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा।

वहीं, एक दूसरे वीडियो में स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली सरकार के अफसरों को धमकाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टोकते हुए उनसे बहस करते दिखे और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।

प्रवेश वर्मा ने डीजेबी अधिकारी से बदसलूकी मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि यमुना नदी में केमिकल न डालें। अगर अधिकारी इस मामले में मेरी बात नहीं सुनते हैं तो मैं नाराज कैसे नहीं हो सकता? दिल्ली की जनता के हित के लिए अगर मुझे इस तरह से बात करनी पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, यह सही है। 

पिछले साल भी छठ पर यमुना में दिखे थे झाग

गौरतलब है कि पिछले साल, यमुना नदी की ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जिनमें दिख रहा था कि छठ के दौरान श्रद्धालु झाग से भरी यमुना में पूजा कर रहे थे। इसके बाद 'आप' और भाजपा के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई थी। फिर दिल्ली सरकार ने झाग को दूर करने के लिए बांस की जाली लगाने और पानी के छिड़काव जैसे उपाय किए थे।

केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में एनएमसीजी, ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी), उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया था। इसका काम छठ पूजा के दौरान यमुना में ओखला बैराज के बाद झाग को नियंत्रित और न्यूनतम करने के लिए समन्वित प्रयास करना है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें