'त्रिशूल लेकर नहीं उतरे तो भारत 5-7 साल में बन जाएगा मुस्लिम राष्ट्र', दिल्ली में BJP नेता का बयान; केस दर्ज

Apr 09, 2023 08:41 pm ISTDevesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस ने जय भगवान गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हिंदू राष्ट्र की मांग में यह कार्यक्रम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने किया था।

'त्रिशूल लेकर नहीं उतरे तो भारत 5-7 साल में बन जाएगा मुस्लिम राष्ट्र', दिल्ली में BJP नेता का बयान; केस दर्ज

राजधानी दिल्ली के एक कार्यक्रम में समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने मंच से कहा, अगर त्रिशूल लेकर सड़क पर नहीं उतरा गया तो भारत 5-7 साल में मुस्लिम राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम में विवादित बयान देने वाले शख्स ने खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वरिष्ठ नेता बताया है। शख्स की पहचान जय भगवान गोयल के तौर पर हुई है।

जय भगवान गोयल ने अपनी स्पीच में कहा, 'सभी मुसलमान एक जैसे ही होते हैं क्योंकि किसी ने भी PFI की निंदी नहीं की।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम त्रिशूल लेकर सड़क पर नहीं उतरे तो 5-7 साल में भारत एक मुस्लिम राष्ट्र बन जाएगा।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जय भगवान गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदू राष्ट्र की मांग में यह कार्यक्रम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने किया था। इसी कार्यक्रम में जय भगवान गोयल ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित बयान दिया। जय भगवान गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को भाजपा का वरिष्ठ नेता और यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बताया है।   

विवादित बयान देने वाले जय भगवान गोयल ने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को ट्विटर पर भी शेयर किया है। कैप्शन में गोयल ने लिखा, 'यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा जिला उत्तरी-पूर्वी के बीआर वाटिका, मेन करावल नगर रोड, दिल्ली पर तीसरी हिन्दू राष्ट्र पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सभी को सम्बोधित करते हुए मैंने कहा कि उत्तरी-पूर्वी जिला में ही दंगा जिहादियों द्वारा क्या किया गया, यह बहुत बड़ा प्रश्न है। जबकि यह जिहादी, आतंकी, देशविरोधी शाहीन बाग में महीनों दिल्ली की आम जनता को एक किस्म से बंधक सा बनाकर मोर्चा लगाकर बैठे थे। मगर दंगा करने के लिए जिला उत्तरी-पूर्वी को ही क्यों चुना गया।' बता दें कि गोयल के इस बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।