ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में 13 जून को पहली वर्चुअल रैली करेगी भाजपा, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी स्मृति ईरानी

दिल्ली में 13 जून को पहली वर्चुअल रैली करेगी भाजपा, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी स्मृति ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 13 जून को दिल्ली में वर्चुअल रैली (Virtual Rally) कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियां गिनाएंगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश...

दिल्ली में 13 जून को पहली वर्चुअल रैली करेगी भाजपा, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। भाषाTue, 09 Jun 2020 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 13 जून को दिल्ली में वर्चुअल रैली (Virtual Rally) कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियां गिनाएंगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में यह भाजपा की पहली वर्चुअल रैली होगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि ईरानी दिल्ली भाजपा कार्यालय से 'दिल्ली जन संवाद' वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। यह रैली सोशल मीडिया और केबल ऑपरेटरों के माध्यम से लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पार्टी सांसद, विधायक, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी, निगम पार्षद और अन्य नेता सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए, शहर के दो हजार स्थानों पर 20 से 50 लोगों के साथ वर्चुअल रैली में शामिल होंगे।

गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को बुधवार को दिल्ली में 15 लाख घरों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए दो-दो कार्यकर्ता फेस मास्क पहन कर घर-घर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली भाजपा आने वाले दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र में दो वीडियो कॉन्फ्रेंस कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होगी।

गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद की कोशिशें जारी रखते हुए पार्टी से जुड़े संगठन आगामी कुछ दिनों में शहर की जनता के बीच 15 लाख मास्क और 7.5 लाख सैनिटाइजर बांटेगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें